फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा, ट्रैक्टर रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

Fri, 20 Sep 2024 07:17 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

शुक्रवार को अनूपपुर जिला मुख्यालय में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने न्याय यात्रा निकालते हुए ज्ञापन सौंपा। साथ ही इस पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
किसान न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की मांगों को लेकर न्याय यात्रा निकाली।इसमें सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर में सवार होकर के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तुलसी महाविद्यालय से रैली में शामिल होकर प्रगतिशील ढाबे तक पहुंचे। प्रशासन के द्वारा यही तक यात्रा निकालने की अनुमति दी गई थी। जहां अनूपपुर एसडीएम दीप शिखा भगत ने ज्ञापन लिया। ट्रैक्टर रैली के कारण यातायात व्यवस्था के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन




ज्ञापन में जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की सोयाबीन के फसल के लिए 6,000 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित किए जाने की मांग की गई। सोयाबीन की फसल पर 40 की जगह 100 प्रतिशत खरीदी किए जाने की मांग भी की गई। किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य 2,700 रुपये प्रति क्विंटल तथा धान का 3,100 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की गई।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें आतंकवादी कहने को लेकर दोनों भाजपा नेताओं के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने के निर्देश जारी किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही किसान कल्याण तथा कृषि विकास एवं परियोजना संचालक आत्मा एनडी गुप्ता पर पूर्व में जांच उपरांत छह करोड़ के भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करते हुए जांच कार्रवाई लंबित होने के दौरान अन्यत्र पद स्थापना किए जाने की मांग की गई, जिससे वह जांच से जुड़े दस्तावेज से कोई खिलवाड़ न कर सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें