फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: शासकीय कार्य में बांधा डालते हुए स्टॉफ नर्स को धमकाने पर मामला दर्ज, सीएचसी कोतमा का मामला

Tue, 11 Jun 2024 06:47 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में ड्यूटी के दौरान स्टॉफ नर्स के साथ गाली-गलौज करने तथा कार्य में बांधा उत्पन्न करने के मामले पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोतमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में स्टॉफ नर्स के साथ गाली-गलौज तथा बदतमीजी करने के साथ ही शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने की शिकायत दर्ज कराए जाने के पश्चात पुलिस के द्वारा इस मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में पदस्थ स्टॉफ नर्स संगीता शर्मा के साथ वार्ड क्रमांक सात बनिया टोला निवासी गोलू साहू द्वारा शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी में जमकर अभद्रता करते हुए शासकीय कार्य में बांधा पहुंचाया और धमकी भी दी गई। इसके बाद नर्स ने घटना की शिकायत सीएमएचओ अनुपपुर, बीएमओ, पुलिस अधीक्षक सहित थाना कोतमा में किए जाने पर पुलिस ने आरोपी गोलू साहू पिता मुस्कु साहू 27 वर्ष के खिलाफ धारा- 353, 332, 186, 294, 506 आईपीसी में मामला दर्ज करते हुए जांच कर रही है।

सभी स्टॉफ नर्स एवं कर्मचारियों ने की सुरक्षा की मांग
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में आए दिन रात्रि ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत होकर पहुंचने वाले आवारा तत्व तथा मरीज के परिजनों के द्वारा स्टॉफ के साथ अभद्रता के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इसको लेकर चिकित्सालय स्टॉफ के द्वारा विभागीय अधिकारियों से यहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति किए जाने की मांग भी इस घटना के पक्ष की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें