फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: कार ने बाइक को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सार

अनूपपुर जिले के नेशनल हाइवे 43 में बदरा के समीप तेज रफ्तार कार ने दो पहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोपहिया वाहन पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।  
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के नेशनल हाइवे-43 पर गुरुवार को सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने बाइक को कुचल दिया। इससे बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।  

विज्ञापन


मामला अनूपपुर जिले के नेशनल हाईवे क्रमांक 43 श्रमिक नगर तिराहे के पास का है। चार पहिया वाहन ग्रैंड विटारा ने दो पहिया वाहन को कुचल दिया। इससे दो लोगों की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिवा कोल अपने होने वाले ससुराल पक्ष के रिश्तेदार कुर्जा डोंगरीटोला गोरेला छत्तीसगढ़ के राकेश, 24 वर्ष, पिता मूलचंद और चाचा ससुर गेंद लाल के साथ दुपहिया वाहन से निगवानी जा रहे थे। श्रमिक नगर पकरिया तिराहे के पास अंधे मोड़ पर कार वाहन क्रमांक एमपी 18 जेड बी 8952 ने दोपहिया वाहन को कुचल दिया। इससे दोपहिया वाहन में सवार दोनों घायल हो गए। घायलों को कोतमा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां शिवा कोल की स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। राकेश कोल की अनूपपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें