चोरी के वाहन के साथ पकड़ाया जिला बदर।
- फोटो : सोशल मीडिया
अनूपपुर जिले के बिजुरी पुलिस ने अवैध कबाड़ का विक्रय करने के लिए ले जाया जा रहे कबाड़ एवं ट्रक वाहन दोनों को जब्त किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिजुरी का जिलाबदर आशीष कुशवाहा पिता शंकर लाल कुशवाहा चोरी का कबाड़ (स्क्रैप) आयसर ट्रक क्र एमपी 20 जीए 7634 से परिवहन कर बेचने जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर बिजुरी पुलिस द्वारा आरोपी आशीष कुशवाहा एवं शरद यादव पिता स्वामीनाथ यादव निवासी पनागर जबलपुर के कब्जे से करीब छह टन अवैध स्क्रैप एव वाहन कुल कीमती करीब नौ लाख रुपये का मसरुका बरामद किया गया व आरोपियों के विरुद्ध धारा 35(1)(8), 106 बीएनएसएस, 303(2), 317(2), 317(4), बीएनएस का कायम कर जनुसंधान किया जा रहा है।
आरोपी आशीष कुशवाहा 30 अक्टूबर 23 के तहत एक वर्ष के लिए जिला अनूपपुर से जिलाबदर है जो उक्त आदेश का उल्लंघन करता पाया जाने पर आरोपी के विरुद्ध पृथक से धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा बधिनियम 1990 का पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास सिंह, सोने सिंह परस्ते , उदय प्रजापत्ति , सतीष मिश्रा, लक्ष्मण दांगी, रवि सिंह कार, अनिल मरावी ,रामनिवास गुर्जर शामिल रहे।