फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: जीआरपी थाने के पीछे मिला युवक शव, पहचान मिटाने के लिए चेहरा पत्थर से कुचला, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 18 Jan 2024 02:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

रेलवे स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। इसी पार्किंग स्थल के गड्ढे में एक व्यक्ति का शव मिला है।
विज्ञापन
घटनास्थल में लगी भीड़। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के रेलवे स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर कोतवाली पुलिस और रेलवे पुलिस कार्रवाई में जुटी हैं।
विज्ञापन


अनूपपुर रेलवे स्टेशन में अमृत भारत योजना के तहत निर्माण कार्य जारी है। रेलवे स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। इसी पार्किंग स्थल के गड्ढे में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव जहां मिला हैं, उसके पीछे ही जीआरपी पुलिस स्टेशन भी है।

व्यक्ति के सिर को पत्थर से कुचला गया है, जिसके कारण उसके चेहरे की पहचान नहीं हो पा रही है। शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। सूचना रेलवे पुलिस प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने इसकी सूचना कोतवाली अनूपपुर को दी।
विज्ञापन


दोनों पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है। मामले की जांच कर रहे हैं। अनूपपुर एसडीओपी सुमित केरकेट्टा ने कहा कि एक शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें