फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: जनता प्रोविजन स्टोर में चोरी का प्रयास, घटना के बाद पुलिस के प्रति लोगों में आक्रोश

Fri, 01 Mar 2024 04:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर जिले में जनता प्रोविजन स्टोर में चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया। इस घटना के बाद से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
चोरी का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर के कोतमा थाना अंतर्गत 29 फरवरी की रात वार्ड क्रमांक एक में स्थित जनता प्रोविजन स्टोर एवं सर्वोत्तम स्टोर्स में अज्ञात चोरों द्वारा शटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे थे। तभी नगर पालिका परिषद में दैनिक वेतन भोगी के पद पर पदस्थ कचरा वाहन चालक दिनेश कुमार गुप्ता शटर तोड़ने की आवाज सुनकर देखा और आवाज लगाया।

विज्ञापन


बता दें कि चोर दिनेश की आवाज सुनकर मौका देखकर भाग खड़े हुए, जिसकी सूचना दिनेश ने दुकान मालिक अक्षय जैन को सूचना दी। अक्षय जैन ने सूचना पाते ही दुकान पर पहुंचकर पुलिस सहायता केंद्र 100 नंबर डायल कर सहायता की मांग की, किंतु दो घंटे बाद भी पुलिस की सहायता पीड़ित को न मिली।

आखिरकार पीड़ित अपने घर वापस चले गए। इस घटना से पुलिस के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है। दुकान के प्रोपराइटर अक्षय जैन ने बताया कि चोरों ने शटर का ताला तोड़ा किंतु शटर का सेंटर लॉक न खोल पाने के कारण चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें