फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: सेल ब्लास्ट होने से दो बच्चे गंभीर रूप से हुए घायल; स्कूल में खेलने के दौरान हुआ हादसा

Tue, 27 Feb 2024 08:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

Anuppur Hindi News: स्कूल में खेलने के दौरान सेल फटने से दो छात्रों को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों छात्रों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दोनिया के ग्राम मिर्चादादर में घड़ी में लगने वाले सेल से खेल रहे दो बच्चे सेल के फूटने से इसकी चपेट में आकर के गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए राजेंद्र ग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय मिर्चादादर में स्कूल पहुंचने पर सभी बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान विद्यालय के ही छात्र संजय सिंह (8) और यशराज सिंह (8) दोनों दीवार घड़ी में लगने वाली पुरानी सेल से खेल रहे थे। वे दोनों सेल को पत्थर से तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सेल ब्लास्ट हो गया और इसकी चपेट में आने से संजय सिंह के पैर में और यशराज के हाथ तथा सिर में गंभीर चोट आई है। इस घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्रग्राम में दाखिल कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें