फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur: अनूपपुर में कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने फहराया ध्वज, जिलेवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Fri, 26 Jan 2024 09:29 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर

सार

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शासकीय उत्कृष्ट उमावि, अनूपपुर प्रांगण में आयोजित किया। समारोह की मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने झंडा फहराकर सलामी दी। 
विज्ञापन
अनूपपुर में परेड की सलामी लेते मंत्रीजी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले में 75वां गणतंत्र दिवस गरिमामय तरीके से उत्साहपूर्वक व देशभक्ति के रंग में रंगकर नागरिकों ने मनाया। सुबह से ही देशभक्ति से प्रेरित ओजप्रिय मधुर गीतों की ध्वनि गुंजायमान रही। जिला मुख्यालय से लेकर गांव तक तिरंगे के प्रति कर्तव्य भाव देखा। गरिमामय तरीके से झंडा वंदन के साथ राष्ट्रगान किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन


जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शासकीय उत्कृष्ट उमावि, अनूपपुर प्रांगण में आयोजित किया। समारोह की मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने झंडा फहराकर सलामी दी। पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की धुन बजाई। मुख्य अतिथि दिलीप जायसवाल, कलेक्टर आशीष वशिष्ठ तथा पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार ने परेड का निरीक्षण किया।

समारोह के मुख्य अतिथि कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। दिलीप जायसवाल ने शांति के प्रतीक के रूप में तिरंगा गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़ा गया। मुख्य समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल एवं शासकीय अधिकारी कर्मचारी एवं नगरवासी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उत्कृष्ट कार्य करने पर किया गया पुरस्कृत
शासकीय विभागों में सेवाएं दे रहे शासकीय कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने प्रशस्ति पत्र देते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को इसके लिए सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें