फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur: पति ने दोस्त को घर बुलाया और पत्नी से कराया दुष्कर्म, धमकी देकर थाने जाने से भी रोकता रहा

Thu, 11 Jul 2024 05:31 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर

सार

अनूपपुर में एक वहशी पति ने अपनी ही पत्नी का दुष्कर्म करा दिया। पति के दोस्त को घर बुलाकर पत्नी से ज्यादती कराई। जैसे तैसे पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत की। 
विज्ञापन
पति ने कराया रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की हैरत भरी घटना सामने आई है, जिसमें हैवान पति ने स्वयं ही अपने दोस्त को घर बुलाकर अपनी पत्नी के साथ जबरन दुष्कर्म कराया। 
विज्ञापन


पत्नी के द्वारा मामले की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए लगातार थाने में जाने से रोका जाता रहा। पति के घर से बाहर होने पर मौका पाकर पीड़िता थाने गई और पूरी दास्तां रोते हुए पुलिस को बताई। महिला की शिकायत पर आरोपी पति एवं दुराचारी दोस्त के खिलाफ जबरन दुष्कर्म सहित जान से मारने की धमकी को लेकर धारा 450, 376, 376डी, 506 आईपीसी एवं एसटी एससी एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया है।

यह है मामला 
मामला बीते 29 जून का है। कोतमा थाना अंतर्गत एक गांव में रहने वाली 37 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके पति ने अपने दोस्त को घर पर खाने के लिए बुलाया था। इसके बाद पत्नी के कमरे का दरवाजा खुलवाकर दोस्त को अंदर कमरे में भेज दिया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। पति के दोस्त ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें