फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: पहले छोटे बेटे ने जीवित मां का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया, अब बड़ा बेटा भटक रहा बनवाने को

Fri, 23 Aug 2024 09:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर जिले में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां महिला की मृत्यु के पश्चात मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। वजह भी हैरान कर देने वाला है। क्योंकि पूर्व में ही जीवित अवस्था में महिला के छोटे बेटे ने उसकी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा डाला था।
विज्ञापन
मां की तस्वीर लिए हुए बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पहले तो छोटे पुत्र ने अपने मां के जीवित रहते हुए उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। ताकि उसके नाम पर जो भी जायजाद है, उसे अपने नाम कर सके। इसके बाद इस मामले की जानकारी होने पर बड़े पुत्र ने मामले की शिकायत बिजुरी थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले छोटे पुत्र के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया था। 

विज्ञापन


फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने के पांच वर्ष बाद महिला की मृत्यु हो जाने के पश्चात महिला के बड़े पुत्र के द्वारा जब बिजुरी नगर पालिका में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। वहां से पूर्व में ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने के कारण महिला का वास्तविक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है।

यह है मामला
बिजुरी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 6 निवासी सिवकलिया पांडेय जिनकी मृत्यु 13 फरवरी 2024 को हुई, जिनके जीते जी ही महिला के पुत्र विनोद पांडे ने जमीन जायजाद के लालच में तीन जनवरी 2019 को महिला के नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा चुका था। विनोद पांडेय के खिलाफ बिजुरी पुलिस ने इस मामले में पूर्व में 14 जनवरी 2020 को अपराध दर्ज किया जा चुका है, जिसका प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन


13 फरवरी 2024 को महिला की मौत हो गई तो उसका बड़ा बेटा पदुमनारायण पांडेय मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाने के लिए नगर पालिका कार्यालय पहुंचा। जहां पूर्व में ही महिला के नाम पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने की वजह से नया प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने की बात नगर पालिका के द्वारा कही जा रही है।

वहीं, समस्या से परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही अभी तक महिला का वास्तविक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल पाने की वजह से परिवार को शासकीय दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिजुरी पवन कुमार साहू ने बताया, जिस कर्मचारी ने तत्कालीन समय में बिना जांच के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया था, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें