फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur: हाथियों के समूह ने दो घरों में तोड़फोड़ करते हुए अनाज को बनाया अपना आहार, दो हफ्ते से मचा रहे उत्पात

Fri, 19 Jan 2024 10:22 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर

सार

अनूपपुर जिले के बांका गांव में हाथियों ने उत्पात मचाया। दो ग्रामीणों के घरों में बुरी तरह तोड़ दिया और घरों में रखे अनाज को आहार बना लिया। इलाके में आएदिन हाथी परेशान करते हैं, वन विभाग के कर्मचारी अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
अनूपपुर में हाथियों ने दो घरों को नुकसान पहुंचाया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले में बीते लगभग दो सप्ताह से दो हाथियों के समूह ने आतंक मचा रखा है। ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ करते हुए उनकी फसलों को अपना आहार बना रहे हैं। शुक्रवार को दोनों हाथियों ने बांका गांव में स्थित दो ग्रामीणों के घरों में बुरी तरह तोड़ दिया और घरों में रखे अनाज को आहार बना लिया। 
विज्ञापन


अनूपपुर जिले के जंगल से निकलकर हाथी अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। वर्तमान में हाथियों का समूह दुधमनिया बीट के जामुनागढई नमक जंगल में जाकर विश्राम कर रहा है। हाथियों का समूह लगातार अनूपपुर वन मंडल क्षेत्र में ग्रामीणों के घरों तथा फसल को नुकसान पहुंचा रहा है वहीं दूसरी ओर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके से नदारद रहते हैं। जिसके कारण ग्रामीण सेल्फी लेने तथा वीडियो बनाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। हाथी का समूह कभी भी आक्रोशित होकर हिंसक हो सकता है इसके बावजूद ग्रामीणों की लापरवाही जारी है। पूर्व में भी हाथियों के समूह ने दो ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें