फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur: उप स्वास्थ्य केंद्र में आए दिन लटकता रहता है ताला, ग्रामीणों ने घेराव करते हुए जताया आक्रोश

Sat, 27 Jan 2024 06:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

Anuppur News: उप स्वास्थ्य केंद्र में आए दिन तालाबंदी होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को आक्रोशित होकर स्वास्थ्य केंद्र का घेराव किया, इसके साथ ही वहां उपस्थित सीएचओ से इसपर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घेराव करते हुए जताया आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र में आए दिन तालाबंदी होने तथा कर्मचारियों के महीनों तक ड्यूटी पर उपस्थित न होने की वजह से लोगों को कठनाईयों का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। जिसको लेकर आज आक्रोशित होकर ग्रामीणों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का घेराव करते हुए वहां उपस्थित सीएचओ से इसपर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कलेक्टर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर से करते हुए कार्रवाई की मांग भी की है। इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि खोडरी नंबर 1 में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र जहां वर्तमान में तीन कर्मचारियों की पद स्थापना है और आए दिन बीते कई महीनो से केंद्र में ताला भी लटक रहा है। वहीं यहां पदस्थ कर्मचारी ड्यूटी पर बिना आए ही वेतन भुगतान हर महीने प्राप्त कर रहे हैं।

25 किलोमीटर दूर कोतमा जाने की मजबूरी
ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटकने की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा जाना पड़ता है, जोकि यहां से 25 किलोमीटर दूर है और ग्रामीण क्षेत्र होने की वजह से यहां आने-जाने का कोई साधन भी उपलब्ध नहीं हो पता है।
विज्ञापन


ड्यूटी नहीं कर रहे कर्मचारी
ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के समीप ही एएनएम आवासीय भवन लाखों रुपए की लागत से बनाया गया है, जिससे कि कर्मचारी गांव में ही रहकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए, लेकिन यहां पदस्थ स्टाफ कोतमा सहित अन्य नगरीय क्षेत्र में रहकर सिर्फ अधिकारियों के निरीक्षण के समय ही चिकित्सालय में पहुंचते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें