फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: एक ही परिवार के तीन बैगा ग्रामीणों की मौत के बाद एक्शन, तीन स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस

Fri, 09 Aug 2024 10:14 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड में दस्त के कारण एक ही बैगा परिवार के तीन लोगों की मौत के पश्चात इस लापरवाही पर बीएमओ ने तीन स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सालरगोंदी में एक ही बैगा परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी। इसके पश्चात इस मामले में प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं पीएचई विभाग के अधिकारियों ने गांव में पहुंच कर मौका निरीक्षण किया। संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसके बाद इस मामले में कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार तीन कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


बता दें कि सरई पटेरा में दस्त का प्रकोप फैला हुआ है। जहां 55 वर्षीय माखन बैगा की 31 जुलाई को मौत हो गई, माखन की 75 वर्षीय झींगिया बाई की भी मौत हो गई। परिवार के दोनों सदस्यों की मौत के पश्चात 22 वर्षीय बहु लीलावती, जो आठ माह गर्भवती थी, की भी मौत हो गई। इसके बाद इस मामले पर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एके अवधिया एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने मौका निरीक्षण किया था। साथ ही गांव के जल स्रोतों में क्लोरीन की दवाई डाली गई एवं पानी के सैंपल भी जांच के लिए एकत्र किए गए थे।

आशा एएनएम एवं सुपरवाइजर को नोटिस जारी
इस मामले में खंड चिकित्सा अधिकारी पुष्पराजगढ़ डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने आशा कार्यकर्ता अरुणवती, एएनएम फुलझर मरावी एवं सुपरवाइजर सरिता को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर इस संबंध में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभाग इस पर कार्यवाही भी कर सकता है।
विज्ञापन


गांव के हालात पर बनाए हुए हैं नजर
इस संबंध में बीएमओ पुष्पराजगढ़ डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में उल्टी-दस्त के मामले तो ज्यादा नहीं हैं, लेकिन फिर भी इस संबंध में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही करपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ द्वारा निर्मित रूप से ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार किया जा रहा है। गांव में टीम भेजते हुए ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें