फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: नव विवाहिता की मौत के बाद सास-ससुर तथा पति के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का अपराध दर्ज

Thu, 23 May 2024 09:52 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नव विवाहिता की मौत के पश्चात पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर महिला के पति, सास और ससुर के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
भालूमाड़ा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना अंतर्गत चोड़ी गांव में राधिका केवट 19 वर्ष पति जमुना केवट के फांसी लगाकर जान देने के मामले में मृतिका नव विवाहिता होने पर जांच एसडीओपी वीपी सिंह द्वारा की गई। मृतिका के माता-पिता एवं परिजनों के बयान के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पति जमुना केवट 23 वर्ष, सास जमुनी बाई 45 एवं ससुर मोतीलाल केवट 47 के खिलाफ धारा 304बी, 498ए, 34 आईपीसी एवं 3, 4, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जहां से जमानत नामंजूर करते हुए जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


घटना के बारे में एसडीओपी कोतमा वीपी सिंह ने बताया कि 5 मई को राधिका केवट अपने ससुराल में कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसकी सूचना थाने में ससुर मोती लाल के द्वारा दी गई थी। मामला नवविवाहिता की मौत का होने के कारण घटना स्थल पर संजय कुमार जाट कार्यपालिक दंडाधिकारी व पुलिस के द्वारा पहुंचकर प्रथम पंचनामा कार्रवाई की गई। मामले में मृतिका राधिका के पिता मुकेश केवट, मां बेलाबाई एवं नाना रहीस केवट द्वारा जांच विवेचना में बताया कि शादी 1 वर्ष पूर्व जमुना केवट के साथ रीति रिवाज से की गई थी।

शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल में पति एवं सास, ससुर के द्वारा दहेज काम लाने के साथ दहेज में मोटर साइकिल व नगदी रुपयों की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा एवं ताने भी मारते रहे। आए दिन की प्रताड़ना से तंग आकर राधिका के द्वारा फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध करते हुए सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें