फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: चोलना में खेत में मिला वृद्ध का शव, शिनाख्ती के प्रयास जारी

Wed, 22 May 2024 05:56 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर

सार

जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत में वृद्ध का शव पाया गया है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भिजवाया है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत चोलना गांव के वार्ड क्रमांक 8 गुट्टीटोला में वीरन केवट के खेत में बुधवार की सुबह अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची, अज्ञात वृद्ध की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


वीरन के परिजनों ने एक अज्ञात वृद्ध को मृत स्थिति में देखने पर हंड्रेड डायल पुलिस को दी। वृद्ध की उम्र करीब 70 साल बताई जा रही है। जिस पर हंड्रेड डायल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जैतहरी पुलिस के साथ ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पदाधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे। हालांकि वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी है। खेत मालिक वीरन के परिजन सुबह खेत में खाद डालने के लिए गए थे जिन्होंने अज्ञात वृद्ध को मृत स्थिति में पड़ा होना देखा ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें