फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच चौराहे पर थप्पड़बाजी: दोस्त के साथ घूम रही थी युवती, युवक बोला मेरा बर्थडे है और तुम किसी और के साथ...

Tue, 14 Sep 2021 12:31 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्य प्रदेश के इंदौर की इस घटना में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक इस बात से नाराज था कि युवती उसके जन्मदिन के दिन किसी और लड़के के साथ घूम रही थी। 
 
विज्ञापन
madhya pradesh police - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से थप्पड़ गर्ल का वीडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश के इंदौर से भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। हालांकि, इस वीडियो में युवक और युवती दोनों एक दूसरे को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


चौराहे पर आधे घंटे तक चला बवाल
मिली जानकारी के अनुसार वीडियो तुकोगंज थाना क्षेत्र के जंजीरवाला चौराहे का है। वीडियो में दिखने वाले युवक व युवती पुराने दोस्त थे। युवती ने बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ मंदिर दर्शन करने गई हुई थी। इतने में ही उसका पुराना दोस्त पीयूष चौकसे वहां आ गया और किसी दूसरे लड़के के साथ घूमने पर नाराज होने लगा। युवती ने कहा कि युवक ने यह कहते हुए पिटाई शुरू कर दी कि आज मेरा बर्थडे है और तुम किसी दूसरे के साथ घूम रही हो। इस दौरान करीब आधा घंटे तक दोनों के बीच लड़ाई होती रही। 

दी जान से मारने की धमकी
युवती ने बताया कि उसके दोस्त ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन पीयूष ने उसे और उसके दोस्त को जान से मारने की भी धमकी दी। इस दौरान युवती ने भी हिम्मत दिखाते हुए पीयूष के दो से चार थप्पड़ जड़ दिए। बीच चौराहे पर मचे बवाल के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि युवती की शिकायत पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें