फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्वालियर में काम दिलाने के बहाने आदिवासी महिला से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी फरार

Mon, 06 Feb 2023 05:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश

सार

पुलिस के मुताबिक, हजीरा थाना क्षेत्र निवासी 28 साल की महिला को उसका परिचित लोकेंद्र गुर्जर उसे काम दिलाने के बहाने अपनी कार से बिलौआ की तरफ ले गया। वहां उसने दो और लड़कों को कार में बिठाया और सुनसान जगह पर जाकर महिला से तीनों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
थाना बिलौआ - फोटो : सोशल मीडिया तथा अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले में चलती कार में एक विवाहित आदिवासी महिला से तीन लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसके बाद तीनों फरार हो गए। पीड़ित महिला को काम की तलाश थी और आरोपी उसे काम दिलाने के बहाने ही ग्वालियर से ले गए थे। लेकिन ग्वालियर-झांसी नेशनल हाइवे पर उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने थाना बिलौआ में पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बिलौआ में क्रेशर में काम दिलाने का दिया था झांसा
एडिशनल एसपी जय राज कुबेर ने बताया कि ग्वालियर की हजीरा थाना क्षेत्र के गदाईपुरा इलाके की रहने वाली 28 साल की महिला को काम की तलाश थी। गत रोज उसका परिचित लोकेंद्र गुर्जर उसे काम दिलाने के बहाने अपनी कार से बिलौआ की तरफ ले गया। उसने कहा कि वहां बड़ी संख्या में क्रेशर हैं जिनमें वह उसे काम दिलवा देगा।

रास्ते से दो और दोस्तों को गाड़ी में बिठाया
कुबेर के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे कार में बिठाकर उसे बिलौआ की तरफ हाइवे पर ले गया। रास्ते में उसने अपने दोस्त बताते हुए दो और लड़कों को बिठा लिया। लेकिन जैसे ही सुनसान इलाका आया उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। इसके बाद विरोध करने के बावजूद उन्होंने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और फिर डरा धमकाकर छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की
एएसपी ने बताया कि दुष्कर्म की शिकार महिला घबराई हुई जैसे-तैसे अपने घर पहुंची। वहां उसनी परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। वह बहुत डरी हुई थी। लेकिन परिजनों के समझाने के बाद वह उनके साथ बिलौआ थाने पहुंची। वहां उसने पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर दुष्कर्म की धाराओं पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें