फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में स्वाइन फ्लू के खतरे को लेकर अलर्ट

Fri, 08 Feb 2013 11:20 AM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपाल में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे के चलते राजधानी सहित संभाग के सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के इलाज के लिये पर्याप्त इंतजाम भी किये जा रहे हैं।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे के संबंध में डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी के साथ वातावरण में नमी बढ़ गई है इससे स्वाइन फ्लू का खतरा और बढ़ गया है। साथ ही दिल्ली ही में स्वाइन फ्लू से हुई मौत को देखते हुये इससे बचाव के तत्काल उपाय करने और आवश्यक हो गये हैं।

भोपाल के अस्पतालों में फ्लू से निपटने के लिये तैयारियां की जा रही हैं और अस्पतालों को आवश्यक निर्देश भी दिये गये हैं। इसके लिये हर अस्पताल में एक टीम बनाई गई है जो फ्लू के मरीज की देखभाल करेगी। साथ ही सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को फ्लू से पीड़ित मरीज आने पर उसकी सूचना तुरंत मुख्यालय भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिये दवा की कमी न हो तो अस्पतालों में टेमी फ्लू का पर्याप्त स्टॉक रखने की हिदायात दी गई है। मरीज को सही इलाज मिल सके और अन्य मरीजों को भी फ्लू से बचाया जा सके इसके लिये आइसोलेटेड स्वाइन फ्लू वॉर्ड में संदिग्ध मरीज को रखने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें