फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कंंपनी में ट्रैक्टर लगवाने के नाम पर किसानों से ठगी, मास्टर माइंड समेत एक गिरफ्तार, 17 वाहन जब्त

Fri, 23 Jun 2023 10:31 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

सार

आगर मालवा जिले में करीब 40 किसानों के साथ फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, यहां किसानों से कंपनी में ट्रैक्टर लगाने की बात कहकर पहले आरोपी ने किस्त पर ट्रैक्टर दिलाए और फिर उन्हें दूसरे राज्यों में बेच दिया।
विज्ञापन
पीड़ित किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के अंतर्गत आने वाले नलखेड़ा थाना व आसपास के क्षेत्र के किसानों के साथ ट्रैक्टर की धोखाधड़ी होने का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें किसानों के नाम पर नए ट्रैक्टर फाइनेंस करवाकर एच एंड टी कंपनी में लगवाकर किस्तें चुकाने के नाम पर ठगी की गई। ऐसा एक दो नहीं बल्कि लगभग 40 किसानों के साथ हुआ है। पीड़ित किसानों ने पुलिस में आवेदन देकर उनके साथ हुई ठगी की शिकायत की गई है। पुलिस ने 17 ट्रैक्टर पंजाब, हरियाणा, यूपी व दिल्ली से जब्त किए है, जिनकी अनुमानित कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है, वहीं, मास्टरमाइंड सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। चार अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 

आगर मालवा एसपी संतोष कोरी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि क्षेत्र से कई किसानों के साथ बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों की ठगी की वारदात हो रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो जांच में सामने आया कि मामले का मास्टरमाइंड राजगढ़ जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र का निवासी सुजान सिंह गुर्जर अपने साथियों के साथ मिलकर आगर जिले के किसानों के ट्रैक्टरों को एलएनटी कम्पनी में किराए पर लगाने के नाम पर ठगी कर रहा है। ठग सुजान सिंह बड़ी चतुराई से किसानों के साथ एलएनटी कम्पनी के नाम का एग्रीमेंट करता, जिसमें हर माह एक मोटी रकम प्रतिमाह किसानों को किराए के रूप में देना तय होता था। चूंकि क्षेत्र में एलएनटी कंपनी द्वारा पाइप लाइन बिछाने के बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है, तो किसान कंपनी के नाम पर जल्दी से झांसे में आ गए। ठग द्वारा किसानों को शुरुआती दो से तीन माह तक तो मासिक किराए की तय रकम करीब 25 से 30 हजार रुपये दी जाती थी, जिससे अन्य किसान भी लालच में आकर इसके झांसे में फंसते चले गए। शुरुआती रकम देने के बाद इसके द्वारा कंपनी से पैसे आने की आड़ लेकर एक साथ पैसे देने का कहकर किसानों को टाल दिया जाता था, जिससे किसानों को इस पर शक नहीं हुआ। लेकिन लंबे समय तक जब रकम नहीं मिली तो किसानों ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ठग सुजान सिंह किसानों से सम्पर्क कर उन्हें ट्रैक्टर के शोरूम पर ले जाकर उन्हें नए ट्रैक्टर दिलवा देता। फिर अपने साथियों के साथ शोरूम से ही ट्रैक्टरों को कंपनी में लगाने के नाम पर भेज देता। बाद में इसके साथी अन्य आरोपियों के साथ मिलकर यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य जगहों पर आधी कीमत पर ही ट्रैक्टर बेच देते थे। पुलिस द्वारा अब तक इन स्थानों से 17 ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं, जबकि करीब 40 ट्रैक्टरों की ठगी होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें