राजधानी में सोमवार से शनिवार तक मेट्रो का संचालन सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक पहले की तरह जारी रहेगा, लेकिन अलग-अलग समय में ट्रेनों के बीच अंतराल तय किया गया है। नई व्यवस्था में सुबह 11:30 बजे से शाम 5 बजे तक हर 30 मिनट में मेट्रो मिलेगी, जबकि शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी। इस तरह शाम के व्यस्त समय में यात्रियों को ट्रेन के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।