फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रंग पंचमी के पावन पर्व पर उड़ा रंग गुलाल, बरसा रंग, निकाली गई गेर

Sun, 31 Mar 2024 11:57 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालवा

सार

MP News: आगर-मालवा में रंग पंचमी के पावन पर्व पर गेर निकाली गई। इस दौरान भक्त मंडली के सभी सदस्यों द्वारा ठंठाई का कार्यक्रम रखा गया। वहीं गेर में राधा कृष्ण की वेशभूषा में कलाकारों ने नृत्य किया। 
विज्ञापन
रंग पंचमी के पावन पर्व पर उड़ा रंग गुलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में रंग पंचमी का पर्व हर्ष उल्लास व भाई चारे के साथ मनाया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोपाल मन्दिर से भक्त मंडली द्वारा सामुहिक गेर निकाली गई। आयोजित गेर में भक्त मंडली के सभी सदस्यों द्वारा ठंठाई का कार्यक्रम रखा गया। गेर 11 बजे से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्ग से निकाली, जिसमें बैंड बाजे, ढोल नगाड़े, डीजे की धुन पर नाचते ठुमकते मस्ती होकर रंग गुलाल उड़ाया। गेर में राधा कृष्ण की वेशभूषा में कलाकारों ने नृत्य किया।

विज्ञापन


हर्बल गुलाल लगाने की हिदायत
वहीं नगर पालिका सीएमओ पवन कुमार फुलफकीर व नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल द्वारा यह अपील भी की गई थी कि गेर में सूखे रंग के हर्बल गुलाल का उपयोग करे, जबकि केमिकल युक्त रंग का उपयोग नहीं करे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें