फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पिता ने पांच साल की बेटी को जिंदा जलाया, पत्नी से विवाद के बाद मासूम पर पेट्रोल छिड़कर लगा दी आग

Thu, 07 Jul 2022 04:25 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

बच्ची 75 फीसदी झुलस गई थी। जिस कारण उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बाप ने बेटी को जिंदा जलाया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पत्नी से विवाद के बाद पति ने पांच साल की बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बच्ची को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया, जहां मासूम ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सीता जाटव ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सीता ने पुलिस को बताया कि उसका एक बेटा और एक बेटी है। पति मनोज जाटव से हाल ही में हुए विवाद के बाद वह मायके आ गई थी। 


पीड़ित मां ने बताया कि उसका पति नशे में धुत होकर उसे लेने बड़ौदी आया और ससुराल चलने की बात कही लेकिन क्योंकि वो नशे में धुत था, इसलिए सीता ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। जिसके बाद उसका पति भड़क गया। उसने बेटी नैना पर पेट्रोल डाल दिया  और आग लगा दी। मासूम को बचाने के लिए मां और भाई दौड़े लेकिन वो भी आग के चपेट में आ गए।

विज्ञापन

मासूम को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत देखकर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची 75 प्रतिशत झुलस गई थी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें