फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: पत्नी के साथ विवाद के बाद युवक घर से निकल गया, तीन साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर दे दी जान

Thu, 22 Sep 2022 06:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

मध्यप्रदेश के खंडवा में पति-पत्नी का आपसी विवाद बड़ी घटना में तब्दील हो गया। पति ने अपनी तीन साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
बेटी के साथ कुएं में कूदकर दे दी जान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में माता चौक क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद अपनी मासूम बेटी के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। युवक ने यह कदम उठाने से पहले अपनी पत्नी को मोबाइल पर मैसेज भेजा था कि वह अब कभी नहीं लौटेगा। दोनों के शव हरसूद रोड पर एक कुएं में मिले। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राहुल पिता नरेन्द्र सिंह सोलंकी निवासी माता चौक माली मोहल्ला और उसकी तीन साल की बेटी सिया की लाशें बरामद हुई हैं। राहुल ने भीकनगांव में इलेक्ट्रानिक आइटम का शोरूम खोला था। लॉकडाउन में शोरूम बंद हो गया। इसके बाद से वह परेशान था।

मंगलवार रात करीब 8 बजे पारिवारिक विवाद के चलते वह घर से निकला। साथ मे बेटी सिया को लेकर गया था। कुछ देर बाद पत्नी के मोबाइल पर मैसेज किया कि अब वह कभी नहीं लौटेगा। परिवार उसे तलाश रहा था, लेकिन पता नहीं चला।  
विज्ञापन


बुधवार को मिली लाशें
कोतवाली थाना पुलिस को बुधवार को दोनों के शव हरसूद रोड पर स्कूल के पास कुएं में मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। एएसआई जितेंद्र तिवारी ने बताया कि मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है। मंगलवार को शाम सात बजे घर पर किसी बात को लेकर विवाद होना पता चला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें