फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में चार साल के स्कूली छात्र का अपहरण, तत्काल पकड़ा गया आरोपी

Wed, 15 Feb 2023 09:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश

सार

बालक के परिजन ने बताया कि ट्रक बांदकपुर की ओर से बलारपुर तरफ जा रहा था। बच्चा स्कूल से आ रहा था जिसे ट्रक में बैठाकर कर अपहरण किया जा रहा था। तभी दुकान पर खड़े लोगों की नजर पड़ गई जिससे ट्रक चालक को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी ट्रक चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में चार साल के स्कूली छात्र का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने फौरन गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। दरअसल, हिंडोरिया थाना क्षेत्र के बांदकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के बलारपुर गांव में एक ट्रक चालक मासूम छात्र का अपहरण कर रहा था। घटनास्थल के पास दुकान पर बैठे लोगों ने बालक का अपहरण होते देखा। उन्होंने आगे जाकर ट्रक रोक लिया और बच्चे को ट्रक से नीचे उतार लिया। वे बच्चे और आरोपी को बांदकपुर चौकी ले गए। बांदकपुर चौकी में पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

 
बलारपुर निवासी कोदू सिंह का चार वर्षीय बालक सुरेंद्र स्कूल से लौटकर अपने घर की ओर जा रहा था। तभी ट्रक चालक ने उसे वाहन में बैठा लिया। इसी दौरान ग्रामीणों ने ट्रक चालक को बालक को उठाते देख लिया। इसके बाद उन्होंने ट्रक रुकवाया और डायल 100 को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को बांदकपुर चौकी लाया  गया।
 
बालक के परिजन पुष्पेंद्र सींग लोधी ने बताया कि ट्रक बांदकपुर की ओर से बलारपुर तरफ जा रहा था। बच्चा स्कूल से आ रहा था जिसे ट्रक में बैठाकर कर अपहरण किया जा रहा था। तभी दुकान पर खड़े लोगों की नजर पड़ गई जिससे ट्रक चालक को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


हिंडोरिया थाना टीआई संधीर चौधरी के मुताबिक, ट्रक में गैस सिलेंडर भरे थे। बलारपुर तालाब के पास का मामला है जहां एक बालक को ट्रक में बैठाया गया। मामला अपहरण का है, ट्रक चालक सिमरी जालम का रहने वाला है। उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें