फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: भोपाल में कफ सिरप फैक्टरी पकड़े जाने के बाद फरार हुआ था आरोपी, एसटीएफ ने देहरादून से दबोचा

Mon, 12 Oct 2026 09:38 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के पटेल सिटी में कोडीनयुक्त कफ सिरप की 74,104 बोतलें बरामद होने के मामले में एसटीएफ ने चार महीने से फरार 20 हजार रुपये के इनामी अभिषेक निगम को देहरादून से गिरफ्तार किया। मामले में अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

 

विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में कोडीनयुक्त कफ सिरप की अवैध सप्लाई के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए एसटीएफ ने चार महीने से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को देहरादून से गिरफ्तार किया है। भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र के पटेल सिटी में कफ सिरप की फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद से आरोपी फरार था। एसटीएफ उसे ट्रांजिट वारंट पर मध्यप्रदेश लेकर आई है। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है और उससे पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर नशे के लिए कोडीनयुक्त कफ सिरप की अवैध सप्लाई में शामिल था। इस मामले में अब तक कुल 25 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पटेल सिटी की फैक्ट्री से मिली थीं 74,104 बोतलें

विज्ञापन

एसटीएफ के अनुसार, इस वर्ष 30 मई को भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल सिटी की एक फैक्ट्री में कार्रवाई की गई थी। तलाशी के दौरान कोडीनयुक्त कफ सिरप की 74,104 बोतलें बरामद हुई थीं। इनमें ऑनरेक्स और ऑफकफ ब्रांड के सिरप शामिल थे। मामले की जांच के दौरान अभिषेक निगम का नाम सामने आया। आरोप है कि वह राहुल कुशवाह और सागर निवासी सीटी जैन के साथ मिलकर इन सिरप की नशे के लिए अवैध सप्लाई करता था।

पढ़ें: ओबीसी आरक्षण पर कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी कांग्रेस, चलाएगी जन-जागरण अभियान

रीवा से फरार होकर देहरादून पहुंचा आरोपी

विज्ञापन

अभिषेक निगम रीवा के कटरा तलैया का निवासी है। फैक्ट्री पर कार्रवाई के बाद से ही वह फरार था। उसकी तलाश में जुटी एसटीएफ ने गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ की विशेष टीम ने सात अक्टूबर को उसे देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ट्रांजिट वारंट पर उसे मध्यप्रदेश लाया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है। जांच एजेंसी उससे कथित अवैध सप्लाई नेटवर्क, अन्य आरोपियों से संपर्क और कारोबार से जुड़े पहलुओं के बारे में पूछताछ कर रही है। एसटीएफ के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूरी कार्रवाई एसटीएफ भोपाल के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया के निर्देशन में की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें