कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के एक शावक की मौत हो गई। करीब आठ माह के इस शावक का शव सोमवार को मिला। आशा के पांच शावकों में से एक सुबह निगरानी के दौरान दिखाई नहीं दिया था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद शावक मृत अवस्था में मिला। फिलहाल शावक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। वन विभाग के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।