सागर जिले की राहतगढ़ विकासखंड में निजी स्कूल की बस चंद्रपुर ग्राम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार घायल बताए जा रहे हैं। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा है। फिलहाल बच्चों को एंबुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार स्कूल बस में 40 बच्चे सवार थे। हादसा परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के इलाके का बताया जा रहा है। एक छात्र की मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।