फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: वाल्मी संस्थान के पास फिर दिखा बाघ, पहले भी नजर आ चुके हैं वन्य जीव, वीडियो वायरल

Tue, 27 Sep 2022 09:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल के वाल्मी संस्थान के पास सोमवार को बाघ दिखाई दिया। लोगों ने बाघ का वीडियो भी बनाया। वाल्मी संस्थान के आसपास कलियासोत और केरवा क्षेत्र है, जो बाघों का इलाका है।
विज्ञापन
वाल्मी संस्थान के पास दिन में दिखा बाघ, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के वाल्मी संस्थान के पास आये दिन वन्य जीव दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को यहां दिन में बाघ दिखाई दिया। कुछ लोगों ने बाघ का वीडियो भी बनाया है, जो कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बाघ वाल्मी की बॉउड्री के अंदर जाते दिख रहा है। 

विज्ञापन


वहीं, इस बारे में वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वाल्मी के आसपास कलियासोत और केरवा क्षेत्र है, जो बाघों का इलाका है। बाघ की उम्र करीब तीन साल बताई जा रही है, जो कि उसी क्षेत्र की बाघिन का बच्चा है। बताया जा रहा है कि इस बाघ का चार-पांच महीने से इस क्षेत्र में ज्यादा मूवमेंट हो रहा है। इस संबंध में वाल्मी संस्थान को पत्र लिखकर बाघ के मूवमेंट की सूचना भी दी गई थी। बाघ का मूवमेंट अधिकतर रात में होता है। लेकिन सोमवार को दिन में लोगों को बाघ दिखा।



 

कुलपति के बंगले में घुस चुका है बाघ  
वन विभाग के अधिकारी के अनुसार सोमवार को दिखा बाघ ही फरवरी 2022 में भोज यूनिवर्सिटी के कुलपति के बंगले में घुसा था। इसके बाद वन विभाग ने कलियासोत और केरवा में चौकसी बढ़ाई है। भोपाल के डीएफओ आलोक पाठक ने कहा कि बाघ के मूवमेंट की वन विभाग को जानकारी है। वह टीम की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें