फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Damoh: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत, करीब 14 घायल, दमोह-कटनी मार्ग पर हादसा

Fri, 24 Feb 2023 01:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

रैपुरा गांव में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 14 मजदूर घायल हुए हैं।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह कटनी मार्ग पर रैपुरा गांव में मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि करीब उसमें सवार 14 मजदूर घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रैपुरा में भर्ती किया गया है, वहीं चार की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें 108 वाहन से कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घायलों में गंभीर घायल जयपाल सिंह, भज्ज, भरन और आशारानी को कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है, वहीं ज्योति, सविता, नेहा, अजीत गौरारानी, लल्ल, जयपाल, मुन्ना, कल्लू और प्रकाश का रेपुरा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है।

घायल कल्लू सिंह ने बताया कि वह सभी लोग बिलपुरा गांव से कोठी मझगवां वन विभाग की नर्सरी में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। ट्राली में करीब 22 मजदूर सवार थे। अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सभी लोग घायल हुए। जिन दो लोगों की मौत हुई है उनके नाम की जानकारी नहीं है। हालांकि पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें