फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैतूल में हादसा: मोबाइल बैटरी फटने से बच्चे के पेट से बाहर आईं आंतें, सड़क पर मिली बैटरी से खेल रहा था बालक

Fri, 25 Mar 2022 08:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

मध्य प्रदेश के बैतूल में बड़ा हादसा हो गया। मोबाइल की बैटरी फटने से बच्चा गंभीर घायल हो गया है। जिला अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है। ब्लास्ट से बच्चे के पेट से आंतें बाहर आ गई हैं। डॉक्टर का कहना है हादसे में बच्चे की जान भी जा सकती थी। 
विज्ञापन
मोबाइल बैटरी फटने से घायल बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल में मोबाइल बैटरी फटने से एक बच्चे की आंतें बाहर आ गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये बैटरी बच्चे को स्कूल जाते समय रास्ते में पड़ी मिली थी। खेलते हुए हाथ से छूटकर सड़क पर गिरी और जोरदार धमाका हो गया। बच्चे के हाथ-पैर-चेहरे पर भी चोट है। दो थानों की पुलिस अपना इलाका न होने का कहकर जांच करने से बच रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घायल बच्चा राजा पिता बल्लू कुमरे चौथी में पढ़ता है। घटना शुक्रवार को गजपुर गांव में हुई है। दरअसल राजा दोस्तों के साथ स्कूल जा रहा था तभी रास्ते में उसे मोबाइल बैटरी मिल गई, जिसे वो उठा लाया और खेलने लगा। खेल-खेल में बैटरी में गिर गई और फट गई। बैटरी फटने का धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग चौंक गए। घटना में राजा घायल हो गया। उसके हाथ-पैर-चेहरे पर बैटरी के टुकड़े घुस गए। लहूलुहान बच्चे को देख ग्रामीण दौड़े और बच्चे के परिवार को सूचना दी। वे उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए।
जिला अस्पताल में राजा का इलाज किया जा रहा है। सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ. प्रदीप धाकड़ ने बताया कि विस्फोट में बच्चे के पेट से आंतें बाहर निकल आई थीं। जिसके बाद फटे पेट की सर्जरी कर आंतों को भीतर किया गया। उन्होंने बताया कि अगर खून ज्यादा बह जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। डॉ. धाकड़ ने बताया शरीर पर मिले निशान छर्रे जैसे लग रहे हैं। चोट के पास बारूद और कार्बन पार्टिकल जैसे तत्व भी मिले हैं, इसलिए उस मौके को देखा जाना चाहिए, जहां विस्फोट हुआ था।
विज्ञापन


घटना स्थल में उलझी पुलिस
इधर मामले में अब तक जांच शुरू नहीं हो सकी है। क्योंकि दो थानों की पुलिस घटनास्थल को अपना इलाका नहीं मान कर बच रहे हैं। चिचोली टीआई अजय सोनी ने बताया कि यह थाना क्षेत्र उनके इलाके में नहीं आता है, यह शाहपुर थाना क्षेत्र का गांव है। वहीं शाहपुर थाना प्रभारी एसएन मुकाती भी कह रहे हैं कि यह गांव उनके इलाके का नहीं है। यह थाना क्षेत्र कोतवाली के तहत आ सकता है, क्योंकि गांव पाढर के आसपास स्थित है। कोतवाली टीआई अपाला सिंह गांव को लेकर जानकारी जुटाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें