फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: युवक की गोली लगने से मौत, परिजन बोले- हत्या हुई है; पुलिस ने आत्महत्या की बात कही

Sun, 05 May 2024 05:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chhatarpur: जिले के बारी गांव में युवक की गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले को लेकर परिजनों ने हत्या की बात कही है। जबकि पुलिस का कहना है कि उसने खुद को गोली मारी है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के बारी गांव में युवक की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। जहां अब जिला अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है। वहीं परिजनों का आरोप है कि जब वह देर रात चबूतरे पर बैठा था तो उसकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या की गई और हथियार को उसके पैरों के पास ही डाल दिया गया है। परिजनों का आरोप है कि कुछ समय पहले गांव के लोगों ने ही उसपर जानलेवा हमला किया था और उसे झूठे केस में फंसाया था और अब उन्हीं लोगों ने उसकी जान ले ली है।

विज्ञापन


घटना और मामले की जानकारी लगाने पर थाना गढ़ीमलहरा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक रविन्द्र शुक्ला के पास से 315 बोर के 18 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। साथ ही डायनामाइट ब्लास्ट करने का सिम्युलेटर व नशे का सामान मिला है। गड़ीमलहरा थाना पुलिस के मुताबिक मृतक निगरानीशुदा बदमाश था और उसपर हत्या व कई संगीन मामलों में लिप्त रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें