फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर की भावुक अपील, कहा- यह मेरे जीवन का आखिरी चुनाव

Sun, 05 May 2024 05:47 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़

सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वा राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स फेसबुक और X के माध्यम से एक भावनात्मक पोस्ट साझा की है। उन्होंने इस चुनाव को अपने जीवन का आखिरी चुनाव बताया है। 
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरकर उसे और अधिक रोचक बनाने वाले दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वे अपने कार्यकर्ताओं और आमजन के भी इसके माध्यम से कोई संदेश या उपदेश देने में पीछे नहीं हटते। इसी क्रम में उन्होंने अपने तमाम सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने जीवन से जुड़ी हुई एक भावनात्मक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्हे कॉलेज के समय में मिले एक सबक का जिक्र किया गया है। 
विज्ञापन




दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स फेसबुक और ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि मैं जब मेरे पिता जी के देहांत के बाद इंजीनियरिंग की डिग्री ले कर राघौगढ़ आकर रहने लगा, तब मुझे राघौगढ़ के बुजुर्ग नगर सेठ कस्तूरचंद जी कठारी मिलने आए। तब उन्होंने मुझे एक सीख दी। वह यह थी। उन्होंने कहा “राजा साहब हर व्यक्ति के जीवन का लक्ष्य हिंदी की बारह खड़ी के अनुसार होता है। ‘क’ से कमाओ- इतना कमाओ कि आपके परिवार को कमा कर ‘ख’ से खिला सकें। ‘ग’ से गहना - जो बचत हो उससे गहना बनाओ। ‘घ’ से घर - गहना ख़रीद कर बचत से घर बनाओ। ‘ङ’ से नाम- घर बनाने के बाद अगर बचत हो तो नाम कमाओ। उन्होंने कहा आप भाग्यशाली हो आपको खाने की कमी नहीं गहनों की कमी घर की कमी नहीं बस अब ‘आप नाम कमाओ’। मैंने अपने 50 वर्षों के राजनीतिक जीवन में बस यही करने का प्रयास किया है। उसमें मैं कितना सफल हुआ इसका आकलन मैं स्वयं नहीं कर सकता, केवल आम लोग ही कर सकते हैं। यह मेरे जीवन का आख़री चुनाव है और आप यह तय करेंगे कि मैं इसमें कितना सफल हुआ। धन्यवाद दिग्विजय
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें 77 साल की उम्र में अपने जीवन का अंतिम चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह राजगढ़ से पूर्व में भी दो बार सांसद रह चुके हैं और तभी से राजगढ़ उनका गढ़ माना जाता है। दिग्विजय सिंह के चुनावी मैदान में उतरने के बाद से ही भाजपा के लिए यह सीट अहम बन गई है और वो इसे किसी भी तरह से हासिल करना चाहती है, जिसके लिए राजगढ़ की धरा पर प्रदेश वा केंद्र स्तर के नेता भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें