फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नींद में चलते हुए पटरियों पर गिरा युवक, जीआरपी जवान ने जान पर खेलकर बचाया, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Wed, 17 May 2023 10:47 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कोलापुर से होकर धनवाद जाने वाली ट्रेन क्रमांक 11045 प्लेटफॉर्म दो पर लगाने वाली थी, तभी स्टेशन में आराम कर रहा युवक अचानक ट्रेन के हॉर्न से उठकर चलने लगता हैं, लेकिन गहरी नींद में होने के कारण युवक लड़खड़ाते हुए ट्रेन के सामने जाकर गिर गया।
विज्ञापन
JRP जवान ने बचाई यात्री की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री नींद से अचानक उठकर चलने लगा और देखते ही देखते लड़खड़ाते हुए तेजी से आ रही ट्रेन के सामने गिर पड़ा। इसी दौरान एक जीआरपी जवान ने अपनी जान की परवाह न करते हुए तुरंत पटरियों पर छलांग लगाई और युवक को ट्रेन के सामने से हटाकर दूसरे हिस्से में ले गया।
विज्ञापन




घटना का वीडियो चार दिन पुराना है, जो कटनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो का बताया जा रहा है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी के मुताबिक घटना करीब साढ़े पांच बजे की है। जब कोलापुर से होकर धनबाद जाने वाली ट्रेन क्रमांक 11045 प्लेटफॉर्म दो पर लगाने वाली थी, तभी स्टेशन में आराम कर रहा युवक अचानक ट्रेन के हॉर्न से उठकर चलने लगता हैं, लेकिन गहरी नींद में होने के कारण युवक लड़खड़ाते हुए ट्रेन के सामने जाकर गिर गया। तभी ड्यूटी में तैनात जीआरपी कर्मी शैलेंद्र सिंह ने बिना डरे पटरी पर कूदकर यात्री को बचाया। लोको पायलट ने भी ट्रेन को समय रहते रोक दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें