फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur: बीच बाजार चाकूबाजी, झगड़ा देख रहे सात साल के बच्चे को सीने में लगा चाकू

Mon, 05 Dec 2022 04:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

मामला बुरहानपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के खैराती बाजार का है। दो पक्षों का विवाद देखने पहुंचे सात साल के बच्चे के सीने पर भी चाकू लग गया है। वहीं विवाद में भी दो लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
knife demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में दो गुटों में विवाद के बाद बीच बाजार चाकू चले। झगड़े में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को चाकू लगे हैं, वहीं विवाद देखने पहुंचे सात साल के बच्चे के सीने पर भी चाकू लग गया है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला बुरहानपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के खैराती बाजार का है। पुलिस ने बताया कि रविवार को पुरानी रंजिश में दो पक्षों में विवाद गहरा गया। बीच बाजार झगड़ा होने से भीड़ भी लग गई। चाकूबाजी में दोनों पक्षों के एक-एक लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष के शकील पिता शहजाद निवासी राजपुरा ने बताया कि मैं सादिक उर्फ बट्टु पिता कुदरतउल्लाह निवासी खैराती बाजार के साथ रहता था, लेकिन बाद में उसके साथ रहना छोड़ दिया था। रविवार शाम वह आया और मारपीट करना शुरू कर दी। चाकू से हमला कर दिया। उसके साथ उसके तीन चार भाई भी थे। मेरे हाथ में चाकू लगा। वहीं दूसरे पक्ष के मोहम्मद जाबिर पिता कुदरत उल्ला ने बताया कि शकील राजपुरा में रहता है, लेकिन यहां खैराती बाजार में आकर बैठता है। मैंने उसे मना किया तो उसने मेरे साथ मारपीट की। पीठ पर चाकू मारकर घायल कर दिया। यह युवक भी जिला अस्पताल में भर्ती है।

इधर विवाद देखने में घायल हुए सात साल के बच्चे की मां शाइमा बी का कहना है कि खैराती बाजार में विवाद देख रहे मेरे सात साल के बेटे सोहेल को भी चाकू लगा है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बुरहानपुर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें