फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र में बिजली चोरी के एक लाख प्रकरण

Sat, 03 Nov 2012 06:14 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में वर्तमान वित्त वर्ष 2012-13 के सितंबर महीने के अंत तक एक लाख 11 हजार 782 बिजली कनेक्शन में अनियमितताएं पायी गई हैं। ये पूर्व, पश्चिम और मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों के अंतर्गत हुई हैं। साथ ही विशेष न्यायालयों में 33 हजार 389 बिजली चोरी और अनियमितता के प्रकरण भी प्रस्तुत किए गए। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इन अनियमितताओं से 88 करोड़ 97 लाख 72 हजार रूपये की राजस्व वसूली की गई है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के इंदौर और उज्जैन क्षेत्र में 3 लाख 57 हजार 907 बिजली कनेक्शन की जांच की गई। जांच में 66 हजार 307 कनेक्शन में बिजली चोरी या अनियमितता के प्रकरण पकड़े गये। इन प्रकरण में 59 करोड़ 29 लाख 85 हजार रूपये की राजस्व वसूली की गई। इस दौरान 15 हजार 819 प्रकरण विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किये गये।

पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के जबलपुर रीवा और सागर क्षेत्र में वर्ष 2012-13 के सितम्बर महिने के अंत तक कुल 51 हजार 146 बिजली कनेक्शन की जांच में से 20 हजार 991 में बिजली चोरी या अनियमितताएं पायी गईं। इन अनियमितताओं के विरूद्ध 11 करोड 30 लाख 94 हजार की राजस्व वसूली की गई।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के भोपाल और ग्वालियर क्षेत्र में इस दौरान कुल 70 हजार 331 बिजली कनेक्शन की जांच की गई। इनमें से 24 हजार 484 में उपभोक्ताओं द्वारा बिजली चोरी या अनियमितता करना पाया गया। ऐसे उपभोक्ताओं से 18 करोड 36 लाख 93 हजार रूपये की वसूली की गई। कम्पनी के अंतर्गत कुल 13 हजार 153 प्रकरण विशेष न्यायालयों में प्रस्तुत किये गये।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें