फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से तरक्की कर रहा है मध्यप्रदेश : राज्यपाल

Fri, 02 Nov 2012 06:02 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के 57वें स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल रामनरेश यादव ने कहा कि यह प्रदेश तरक्की के रास्ते पर अग्रसर है। राज्य सरकार जनभावनाओं को ध्यान में रखकर जो योजनाएं चला रही है, उससे यह उत्तम प्रदेश के रूप में जाना जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सात नवंबर से नि:शुल्क दवा वितरण करने की घोषणा की और कहा कि प्रदेश के नवनिर्माण में युवाशक्ति की रचनात्मक शक्ति का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने अगले साल अंतर्राष्ट्रीय बैंड समारोह का आयोजन होने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


राजधानी भोपाल के ऐतिहासिक लाल परेड मैदान पर आयोजित भव्य रंगारंग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल  ने कहा कि स्थापना दिवस अतीत और भविष्य का सिंहावलोकन करने का स्वर्णिम अवसर है। राज्य की भौगोलिक विशेषताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह राज्य विविधताओं का संगम है।

समोरह के भव्य मंच पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घघाटन किया। कार्यक्रम में राज्य के कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित ‘कृष्णायन’ नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। साथ ही जाने माने संगीतकार एआर रहमान और गायक सुखविंदर ने प्रभावी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें