फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में खदान की खुदाई के दौरान व्यक्ति को मिला बेशकीमती हीरा, 50 लाख से ज्यादा है कीमत

Wed, 22 Jul 2020 05:27 PM IST
आसिम खान पीटीआई, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में खदान की खुदाई के दौरान व्यक्ति को मिला बेशकीमती हीरा - फोटो : ANI
विज्ञापन

हीरों की खदानों के लिए प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को खदान की खुदाई के दौरान मंगलवार को 10.69 कैरेट का उच्च क्वालिटी का एक बेशकीमती हीरा मिला है। जानकारों के मुताबिक यह नीलामी में 50 लाख रुपये से एक करोड़ रूपये में बिक सकता है।

विज्ञापन


 हीरा कार्यालय पन्ना के हीरा अधिकारी आरके पाण्डेय ने बताया कि आनंदी लाल कुशवाहा को आज उज्ज्वल क्वालिटी का एक बेशकीमती हीरा मिला है। इसका वजन 10.69 कैरेट है। उन्होंने कहा कि यह हीरा उसे पन्ना जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर रानीपुर की उथली हीरा खदान की खुदाई के दौरान मिला है।

उन्होंने कहा कि कुशवाहा ने इस हीरे को यहां हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है और इसे बेचने के लिए आगामी नीलामी में रखा जाएगा। इस हीरे की नीलामी से जो भी पैसा मिलेगा, वह टैक्स काट कर उस व्यक्ति को दिया जाएगा।
विज्ञापन


 आनंदी लाल कुशवाहा ने बताया, इससे पहले भी इसी खदान की खुदाई के दौरान मुझे 70 सेंट का हीरा मिल चुका है और अब मुझे 10.69 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है। हीरा की जानकारी रखने वालों के अनुसार इस हीरे की कीमत 50 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक मिल सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें