फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कलाई काटकर लड़की ने की आत्महत्या करने की कोशिश, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

Sun, 01 Nov 2020 11:09 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
आत्महत्या (सांकेतिक चित्र)
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपनी कलाई काटकर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की और उसका वीडियो बनाकर उसने ट्विटर पर भी अपलोड किया। 

विज्ञापन


वीडियो में लड़की ने दावा किया है कि प्रशासन उसके पिता की 'हत्या' मामले की जांच में लापरवाही बरत रही है। हालांकि, पुलिस ने उसके आरोपों का खंडन किया और कहा कि अप्रैल में शिकायत के बाद 12 गिरफ्तारियां की गई हैं, उसके पिता को आठ लोगों ने पीटा था, जिसके तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई थी।


वीडियो के साथ अपलोड किए गए एक नोट में लड़की ने दावा किया कि उसका परिवार गरीब और असहाय है और पिछले छह महीनों में विभिन्न अधिकारियों को दी गई शिकायतों के बाद भी सरकार से न्याय की भीख मांग रही है।
विज्ञापन


लड़की ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जांच को अप्रभावी बनाने के लिए एक आरोपी के साथ सांठगांठ की थी। उसने आगे कहा कि वह पिछले कई महीनों से सीएम से मिलने की कोशिश कर रही थी लेकिन नहीं मिल पाई। 

हालांकि, इस मामले में भोपाल शहरी के उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने ट्वीट किया कि लड़की की शिकायत पर 12 लोगों को गोविंदपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। गोविंदपुरा थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका बयान दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें