फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर में चूरन बेचने का अलग तरीका, 20 सालों से गा रहे गाना, लय-धुन के साथ गाने में सजाते हैं रिश्ते

Mon, 29 May 2023 07:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

चूरन बेचने वाले संजय शर्मा जब भी किसी गली से निकलते हैं तो हर कोई उनके गानों को सुनने के लिए बाहर निकल पड़ता है। चूरन बेचने के साथ ही उनके गानों की कला ने उन्हें हर गली कूचे में अलग पहचान दे दी है।
विज्ञापन
सागर में अपने अलग अंदाज से चूरन बेचते हैं संजय शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सागर में इन दिनों एक चूरनवाले की चर्चा है। चूरने बेचकर परिवार पालने वाले संजय शर्मा गाने गाकर चूरन बेचते हैं। उनका गाना और गाने का तरीका थोड़ा हटकर है। वे 20 सालों से ऐसा कर रहे हैं। अब तो उन्हें हर कोई पहचानता है। 
विज्ञापन


आलम ये है कि गानों के साथ चूरन बेचने वाले संजय शर्मा जब भी किसी गली से निकलते हैं तो हर कोई उनके गानों को सुनने के लिए बाहर निकल पड़ता है। चूरन बेचने के साथ ही उनके गानों की कला ने उन्हें हर गली कूचे में अलग पहचान दे दी है। लोग चूरन तो खरीदते ही हैं, लेकिन चूरन खरीदने से पहले संजय शर्मा के गाने भी सुनते हैं। संजय शर्मा लय और धुन के साथ घर परिवार के रिश्तों को गानों में संजोते हैं। चूरन के साथ रिश्तों की मिठास भी बढ़ जाती है। संजय शर्मा को गाते हुए चूरन बेचने की कला विरासत में मिली है। इससे पहले उनके चाचा गांव में घूम-घूम कर गाते हुए चूरन बेचा करते थे। चाचा के बाद अब दतिया के संजय शर्मा इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। 

संजय शर्मा रिश्तों की अहमियत को समझते हैं। तभी गानों में रिश्तों के साथ ही चूरन से स्वास्थ्य लाभ भी बताते हैं। संजय शर्मा का कहना है कि गानों से ना सिर्फ लोगों का चूरन लेने का मन होता है बल्कि इसी बहाने लोग चूरन के फायदे भी समझ जाते हैं। ऐसे में मेरे घर परिवार का गुजारा भी हो जाता है और लोगों का मनोरंजन भी हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें