राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश में भी स्वाइन फ्लू कहर बनकर लोगों की जिंदगी लील रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में तेजी से स्वाइन फ्लू लोगों को अपनी जद में ले रहा है। राज्य में तेजी से स्वाइन फ्लू से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्य में स्वाइन फ्लू से अब तक 76 लोंगों की मौत हो चुकी है। हालांकि सरकार स्थिति काबू में बता रही है।
सोमवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि स्वाइन फ्लू से अब तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 298 मरीजों के स्वाइन फ्लू के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग मुश्तैद है। अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए उपचार के बेहतर इंतजारम हैं। और स्थिति नियंत्रण में है।