मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के सुरैना गांव में चंबल
नदी की मुख्य दायनी नहर में गुरुवार सुबह एक जीप के गिर जाने से चालक सहित
सात लोगों की मौत हो गई।
खेरला गांव से सुनैरा गांव आ रही जीप टैक्टर को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर नहर में गिर गयी। इस हादसे में चालक सहित एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है।
मृतकों में बृजेश पटवारी(35), उसकी पत्नी ललिता(33) और तीन पुत्र देवेन्द्र(18), आयुश(09), धु्रव(4) के अलावा भतीजी संगीता(16) और चालक रतनलाल शामिल है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।