फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पहाड़ी को हरा भरा करने लगाए जा रहे 60 हजार पौधे, एक साल से चल रही वन विभाग की तैयारी

Wed, 26 Jun 2024 02:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

सार

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी से सटकर लगे रायसेन जिले में वैसे तो काफी हरियाली है, लेकिन पहाड़ियों को और हरा-भरा करने के लिए वन विभाग ने इस बार पानी गिरने से पहले ही तैयारी पूरी कर ली है। 
विज्ञापन
पहाड़ी को हरा भरा करने लगाए जा रहे 60 हजार पौधे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायसेन वन मंडल के तहत पश्चिम रेंज वाले क्षेत्र में हल्की बारिश का दौर शुरू होते ही पौधरोपण का काम शुरू हो गया है। सेहतगंज के महादेव पानी क्षेत्र, खरबई और दीवानगंज वाली वन भूमि में पौधरोपण करने के लिए करीब 60 हजार गड्ढे करवाए गए हैं।

विज्ञापन


इस क्षेत्र को तार फेंसिंग से कवर भी किया गया है, ताकि पौधारोपण के बाद यहां पर लगने वाले पौधों को सुरक्षित रखा जा सके। पश्चिम वन परिक्षेत्र के रेंजर बृजेंद्र तिवारी ने बताया कि महादेव पानी, खरबई और दीवानगंज वाले क्षेत्र में पौधारोपण करने के लिए एक साल से तैयारी चल रही है।

इन तीनों क्षेत्रों में करीब 60 हजार से अधिक गड्डे करवा लिए गए थे। अब उनमें पौधे लगाने का काम शुरु हुआ है, जो 10 से 15 दिनों के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। इन क्षेत्रों में सागौन, आंवला, बहेडा, हिंसा, आचार बरगद आदि प्रजातियों के पौधे रोपे जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रायसेन से देवराज दुबे की रिपोर्ट 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें