फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

Fri, 22 Jun 2018 01:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस ने 45 वर्षीय शिक्षक को चौथी कक्षा में पढ़ने वाली नौ वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिले की रसमोहनी पुलिस चौकी के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह परिहार ने आज बताया कि आरोपी शिक्षक दिनेश गुप्ता लुकामपुर प्राथमिक शाला में पदस्थ है। 

विज्ञापन


पाठशाला में कक्षा चौथी में पढ़ने वाली छात्रा की शिकायत पर गुप्ता को कल भादंवि की धारा 376 और पॉक्सो कानून की सम्बद्ध धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि कल पीड़ित छात्रा ने स्कूल जाने से मना कर दिया और अपनी मां को बताया कि शिक्षक ने 20 जून को उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मां-बेटी ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुप्ता को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें