फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के 21 महीने बाद इंदौर में एक करोड़ के बंद नोटों के साथ तीन लोग गिरफ्तार

Fri, 17 Aug 2018 12:55 PM IST
इंदौर, भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से  500 और 1000 के पुराने एक करोड़ के नोट बरामद किए गए हैं। बता दें देश में नोटबंदी को करीब 21 महीने हो चुके हैं। 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिये थे। इन नोटों के स्थान पर 500 का नया नोट और एक 2000 हजार का नोट चलन में आया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तीन इमली पुल के पास कल रात पकड़े गए लोगों की पहचान हबीब खान, सैयद इमरान और सैयद शोएब के रूप में हुई है। इनमें से दो आरोपी महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं, जबकि एक गुजरात का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के कब्जे से 1,000-1,000 रुपये के 7,283 बंद नोट और 500-500 रुपये के 5,436 बंद नोट बरामद किये गये हैं। बंद नोटों की खेप महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गुजरात के सूरत ले जाई जा रही थी। वहां इसे कमीशन के आधार पर वैध मुद्रा से बदलवाने की साजिश रची गयी थी। मामले में विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें