फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: 19 साल की युवती ने बुलेट पर खड़े होकर घुमाई तलवार, हुनर देख दंग रह गए लोग

Wed, 13 Oct 2021 08:40 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

मध्यप्रदेश के देवास में एक युवती बुलेट पर खड़ी होकर तलवारबाजी का हुनर दिखा रही है। युवती का नाम आयुषी चौहान है। तलवारबाजी का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
19 साल की युवती ने बुलेट पर खड़े होकर तलवार घुमाई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उसकी उम्र है महज 19 साल, लेकिन जब हाथ में तलवार लेकर निकलती है तो लोग देखने लगते हैं। बुलेट पर खड़े होकर वह दोनों हाथों से तलवार घुमाती है और संतुलन इतना कि देखने वाले हैरत में पड़ जाते हैं। राजस्थानी लिबास में युवती की तलवारबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इसे देख लोग दंग रह गए।
विज्ञापन


एक तरफ देशभर से महिलाओं के शोषण की खबरें आती हैं तो दूसरी तरफ महिला सशक्तिकरण की बातें सुनने को मिलती है। महिलाओं को आत्मनिर्भर  बनाने, उन्हें जूडो-कराटे सिखाने की कवायद की जाती है। इसी बीच देवास की एक युवती ने न सिर्फ महिला सशक्तिकरण को चरितार्थ किया है बल्कि अपने हुनर से सबको हैरत में डाल दिया है। ये युवती बुलेट पर खड़ी होकर तलवारबाजी कर रही है और एक नहीं बल्कि दोनों हाथों में तलवार लेकर हुनर दिखा रही है।

दोनों हाथों में तलवार लेकर दिखाई कला
इन दिनों गरबों की धूम मची है। नवरात्रि के आखिरी दिनों में गरबों का उत्साह चरम पर है। अनेक जगह पर पंडालों में गरबो का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के देवास में भी ऐसा ही आयोजन चल रहा है जिसमें एक युवती बुलेट पर खड़ी होकर तलवारबाजी का हुनर दिखा रही है। युवती का नाम आयुषी चौहान है। तलवारबाजी का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


तलवारबाजी के वीडियो देख हुआ मन
आयुषी देवास के राधागंज में रहती है। कुछ साल पहले उसने इंटरनेट पर महिलाओं की तलवारबाजी का वीडियो देखा था। उसके मन में इच्छा हुई तो उसने भी तलवारबाजी सीखना शुरू की। इसके लिए अभ्यास शुरू किया और कुछ समय में पारंगत हो गई। आयुषी करणी सेना से जुड़ीं हैं और तलवारबाजी में माहिर है। आयुषी का कहना है कि राजपूत समाज में महिलाओं को तलवारबाजी आती है। राजस्थान में तो कई युवतियां तलवारबाजी की प्रस्तुतियां देती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें