फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: 16 वर्षीय किशोरी की कुएं में गिरने से मौत, पानी भरते समय पैर था फिसला

Tue, 19 Dec 2023 04:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chhatarpur News: बमीठा थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के कुएं में गिरकर मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किशोरी कुएं में पानी भरने के लिए गई हुई थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वो कुएं के अंदर चली गई।

 
विज्ञापन
16 वर्षीय किशोरी की कुएं में गिरने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के कुएं में गिरकर मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पहरा की 16 वर्षीय संजना पिता कृपाल अहिरवार कुएं पर पानी भरने गई थी, जहां पानी निकालते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह कुएं के गहरे पानी में डूब गई।

विज्ञापन


किशोरी के शव को बाहर निकाला
बता दें कि आस-पास के लोग कुएं में गिरने की आवाज सुनकर भागे। जिसके बाद आनन-फानन में कांटे को रस्सी में बांधकर किशोरी के शव को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक किशोरी की मौत हो गई थी। घटना के बाद में परिवार का रो-रो कर बुरा हाल तो वहीं इलाके में मातम छाया हुआ है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
बताया जा रहा है कि मामले में बमीठा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा बनाकर उसे PM के लिए भिजवाया है और मामले में मार्ग कर जांच शुरू कर दी है। जहां अब PM के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें