फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : विदिशा में बस पलटने से 13 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Sun, 01 Aug 2021 03:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में रविवार की सुबह सड़क हादसे में 13 लोग घायल हो गए।तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। विदिशा के पास भोपाल-सागर हाइवे पर बस पलट गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।   
विज्ञापन
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के विदिशा में एक तेज रफ्तार बस हादसे का शिकार हो गई। भोपाल-सागर स्टेट हाइवे पर रविवार सुबह तेज गति से जा रही बस पलट गई, इसमें 13 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। तीन गंभीर घायलों का इलाज भोपाल के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं 10 यात्री को हल्की चोटें आई हैं। विदिशा स्वास्थ्य केंद्र पर इन लोगों का इलाज किया गया। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना प्रभारी कमलेश सोनी ने बताया कि यह हादसा राजधानी भोपाल से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित राजमार्ग पर हिरनई गांव के पास सुबह 5.40 बजे हुआ। हालांकि, घटना के बाद सड़कों पर आवाजाही शुरू हो गई थी। जैसे ही बस पलटी की स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिसबलों ने सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।  

पुलिस मामले की जांच में जुटी
थाना प्रभारी कमलेश सोनी ने बताया कि 22 यात्रियों को लेकर यह बस भोपाल से सागर की ओर जा रही थी। साथ ही बताया कि इस हादसे में 13 यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। फिलहाल बस चालक मौके से फरार है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें