फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIM ने ड्रग लेने के आरोप में 11 छात्रों को निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर ने ड्रग लेने के आरोपी 11 छात्रों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें संस्थान से निकाल दिया। संस्थान ने ये कार्रवाई तब की जब आकस्मिक जांच में आरोपी छात्र ड्रग लेते पकड़े गए। बुधवार को आरोपी छात्रों को कालेज से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार आरोपी छात्र आईआईएम इंदौर में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट के छात्र थे। जानकारी के अनुसार आरोपी छात्र 25 दिसंबर को निरीक्षण के दौरान ड्रग्स के नशे में पाए गए थे जिसके बाद उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई थी।

संस्थान से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि 25 दिसंबर को हॉस्टलों में हुई अचानक चेकिंग में कुछ छात्रों के कमरों से नशीले पदार्थ बरामद हुए थे। जिसके बाद हॉस्टल एंड स्टूडेंट्स अफेयर कमेटी की ओर से आरोपी छात्रों के खिलाफ जांच कमेटी बैठा दी गई थी। जिसके बाद एक छात्र को बर्खास्त करते हुए दस छात्रों को शेष शैक्षिक अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेज में पहले भी सामने आ चुके हैं ड्रग्स के केस

अधिकारी ने बताया कि प्रबंधन संस्‍थान को पूरी तरह ड्रग फ्री कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके परिजनों को भी खत लिखा गया है। जिसमें कहा गया है कि वो अपने बच्चों से नशे की लत दूर करने के लिए स्वयं भी प्रयास करें।

वहीं छात्रों के कमरे से नशे की सुईयां मिलने के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि कालेज कैंपस के अंदर प्रतिबंधित नशीले पदार्थ पहुंचे कैसे। हालांकि इस संबंध में भी कालेज प्रबंधन की ओर से जांच बैठा दी गई है।

इससे पूर्व भी कालेज में ड्रग्स लेने का मामला सामने आ चुका है, साल 2012 में तीन छात्रों को ड्रग्स लेते हुए पकड़े जाने के बाद निलंबित कर दिया गया था। उसी साल दो अन्य छात्र भी ड्रग्स लेते पकड़े गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें