फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : बॉयलर फटने से 11 मजदूर झुलसे , चार की हालात गंभीर

Sat, 24 Apr 2021 12:04 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, छिन्दवाड़ा (मप्र)

सार

  • छह मजदूरों को नागपुर और बाकी पांच मजदूरों को छिन्दवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के छिन्दवाड़ा जिले के पांढुर्णा इलाके में शुक्रवार को एक फैक्टरी का बॉयलर फटने से 11 मजदूर झुलस गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है।

विज्ञापन


पांढुर्णा के तहसीलदार रत्नेश ने बताया की पांढुर्णा स्थित ड्राइटेक प्रोसेस प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में कार्य के दौरान अचानक गर्म पानी से भरा बॉयलर फटने के चलते 11 मजदूर झुलस गए, जिसमें चार की हालत गंभीर है।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद इनमें से छह मजदूरों को नागपुर और बाकी पांच मजदूरों को छिन्दवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

रत्नेश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  इस फैक्टरी में फलों का पाउडर बनाने का कार्य होता है जोकि देश-विदेश में सप्लाई किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें