फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में एसबीआई की तिजोरी से गायब हुए सोने के 101 पैकेट, मामला दर्ज

Fri, 12 Jun 2020 07:41 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
विज्ञापन
एसबीआई
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में बैंक से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। श्योपुर में स्टेशन रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा की तिजोरी से सोने के 101 पैकेट गायब हो गए हैं।

विज्ञापन


बैंक अधिकारी ने घटना पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि तिजोरी का ताला वैसे ही लगा हुआ है लेकिन सोने के पैकेट गायब हो गए हैं। बैंक प्रबधंन ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस पूरे मामले में जिला पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने बताया, ‘बैंक प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी कि नौ जून को जब बैंक की तिजोरी खोली गई तो उसमें से गोल्ड लोन लेने वाले ग्राहकों के 101 सोने के पैकेट गायब थे।’ अधिकारी ने बताया कि घटना का पता तब चला जब तिजोरी की मूल चाबी खोने के बावजूद उसे डुप्लीकेट चाबी से खोला गया।
विज्ञापन


उपाध्याय ने बताया, ‘पुलिस मामले में बैंक कर्मचारी से पूछताछ कर रही है क्योंकि मामले में उनकी संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है। तिजारी से कितना सोना गायब हुआ है और उसकी कितनी कीमत थी। इसका अभी आकलन किया जा रहा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें